पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा की तीसरी पुण्यतिथि पर चने और शरबत का प्रसाद वितरित

Prasad of gram and syrup distributed on the third death anniversary of former municipality president Mukesh Malhotra

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रवासियों को चने का प्रसाद एवं मीठा शरबत वितरित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

आज रामनगर रोड स्थित मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान पर मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा जी की तीसरी पुण्यतिथि पर शरबत व चने वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम से पूर्व मेहरोत्रा परिवार एवं कांग्रेस जनों द्वारा स्वर्गीय मुकेश महरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र के विकास के लिए स्वर्गीय मेहरोत्रा जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा का परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए रीढ़ माना जाता है। आज उनका ना होकर भी प्यार और स्नेह काशीपुर की जनता के किए गए विकास कार्य एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत रखने के लिए उनका जीवन भर योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत

इस मौके पर स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा की धर्मपत्नी श्रीमती बीना मेहरोत्रा, पुत्र अर्पित मेहरोत्रा, श्रीमती नवदीप मेहरोत्रा ,सुशील मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा, ममता मेहरोत्रा, विपिन महल, रूपा महल, उमा मेहरोत्रा, सुमित मेहरोत्रा, वैदांशी मेहरोत्रा , रमेश सहगल, संदीप सहगल, आशीष अरोरा बॉबी, सुरेश शर्मा जगीं, विनोद शर्मा होंडा, त्रिलोक सिंह अधिकारी ,रोबिन बिंदल, योगेश जोशी ,अब्दुल सलीम एडवोकेट, माजिद अली ,मनोज राय, संजय शर्मा, इलियास माहिगीर, मुशर्रफ हुसैन, हनीफ गुड्डू ,संजय चतुर्वेदी, विनय भारद्वाज ,मोहम्मद अजीज, मोहम्मद यामीन, रमेश ,श्रीमती मीरा, मोनू, जानू, विशाल शर्मा ,आस्था, संजीव, पाल केशव, अज्जू खान,आदि जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश