जसपुर एसडीएम के पूर्व पेशकार ने नशे में धुत होकर अपनी कार से लोगों को कुचला

खबर शेयर करें -

काशीपुर: जसपुर में देर शाम एसडीएम के पूर्व पेशकार ने नशे में धुत होकर अपनी कार से कई लोगों को कुचल दिया. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. इस दौरान आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस बीच वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की कार को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे नें लेते हुए, आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में टला बड़ा हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस; खाई में गिरने से बची, 39 जिंदगियां सुरक्षित

बता दें कि, पूर्व में जसपुर एसडीएम के पेशकार रहे विकास कुमार ने गुरुवार देर शाम नशे में धुत होकर अपनी कार से हाईवे के पास बाजार में लोगों को कुचल दिया. इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने आरोपी विकास कुमार की गाड़ी की घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित

यह भी पढ़े 👉 नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में शिक्षक को अर्थदंड के साथ 7 साल के सश्रम कारावास की सजा

जानकारी देते हुए कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि जसपुर में नशा करके सरेशाम गाड़ी से घूम कर आरोपी विकास कुमार ने माहौल खराब किया है. आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है. घायलों को सरकारी अस्पताल में एडमिट किया गया है. घायलों से जानकारी लेकर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 'रेफर सिस्टम' ने ली नवजात की जान: एसटीएच से लेकर एम्स ऋषिकेश तक भटकते रहे परिजन, निजी अस्पताल में तोड़ा दम