चार लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर की फायरिंग, एफआईआर दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधम सिंह नगर में क्राइम रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला काशीपुर का है, जहां चार लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर राइफल और तमंचे से फारिंग की है. फायरिंग की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजनों के पहुंचने पर आरोपी हवाई फायर कर धमकी देते हुए फरार हो गए. पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

कचनालगाजी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती मंगलवार की देर रात वह अपने साढू हिमांशु के साथ ऑफिस की ऊपरी मंजिल पर था. इसी बीच उसे गाली गलौज की आवाज सुनाई दी, जब वह देखने आया तो सीढ़ियों में ब्रजराज उर्फ विनोद रायफल और मनोज हाथ में तमंचा लिए हुए थे, जबकि कृष्णा एवं गुन्नू हाथ में डंडा लिए हुए थे.

प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार ने बताया कि जब वह जबरन अंदर घुसने लगे तो विरोध करने पर विनोद ने राइफल से उसके ऊपर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया. उसके बाद मनोज ने तमंचे से फायर कर दिया. शोर-शराबा सुनकर उनके भाई संजय यादव, सतीश यादव और पत्नी ललिता देवी के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के जुटते ही आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए धमकी देकर फरार हो गए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. प्रतापपुर चौकी प्रभारी रूबी मौर्य ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के मामले में पैसों के लेनदेन की बात बताई जा रही है. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad