लालकुआं रेलवे स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन के कोच के चार पहिये शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पैसेंजर ट्रेन के कोच के चार पहिये शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए. गनीमत रहेगी ट्रेन के डिब्बे में यात्री नहीं बैठे थे. आनन-फानन में बुलाई गई दुर्घटना सहायता यान (स्पॉट) द्वारा रेलगाड़ी के पटरी से उतरे पहियों को रेलवे प्रशासन द्वारा चढ़ाए जाने का काम चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम लगभग मुरादाबाद से आई पैसेंजर रेलगाड़ी की रेल प्रशासन द्वारा शंटिंग कराई जा रही थी. जैसे ही ट्रेन पिट लाइन की ओर को जा रही थी तभी एक कोच के चार पहिये पटरी से उतर गए. जैसे ही रेलगाड़ी के पहिये पटरी से उतरने की सूचना स्टेशन प्रबंधन को मिली तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह और आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा द्वारा संबंधित विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

वहीं स्टेशन में खड़े दुर्घटना सहायता यान (स्पॉट) को मौके पर मंगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. मौके पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि शंटिंग करने के दौरान रेलगाड़ी के पहिये पटरी से उतरे हैं, जिन्हें चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है. कोच के पटरी से उतरने के चलते रेल यातायात को किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा है. क्योंकि पिट लाइन पर उक्त दुर्घटना हुई है तथा उतरे हुए पहियों को कुछ ही घंटे में रेल लाइन पर चढ़ा लिया जाएगा. घटना किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें