चंडीगढ़ से दोस्त का जन्मदिन मनाने दून पहुंची युवती की टैक्सी चालक ने लूटी अस्मत, पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

The taxi driver robbed the girl who reached Doon from Chandigarh to celebrate her friend's birthday, the police promptly arrested the accused taxi driver and sent him to jail

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, देहरादून। चंडीगढ़ से दून अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने आई युवती का टैक्सी चालक ने दुष्कर्म कर  देवभूमि को शर्मसार कर दिया है  इधर मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार चंडीगढ़ की एक युवती  राजधानी में अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने आई हुई थी और बृहस्पविार देर रात शिमला बाईपास के पास वह एक टैक्सी में बैठी थी।रात में कार चालक ने शिमला बाईपास से आईएसबीटी के रास्ते में युवती से बदतमीजी करनी शुरू दी जिसका युवती काफी विरोध करती रही परंतु टैक्सी चालक ने अकेली युवती को अपना निशाना बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर उसका बैग लूट कर फरार हो गया। किसी तरह युवती आईएसबीटी पहुंची और दोस्त को बुलाकर सारी बात बतई। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। राजधानी में युवती के साथ हुए बलात्कार के बाद एक्शन में आई दून पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा युवती के बयानों के आधार पर आरोपी पर कई सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी