पैसो के लालच में दोस्तों ने ही कर दी ट्रांसपोर्ट ब्रोकर की हत्या

In the greed of money, friends killed the transport broker

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों हुए ट्रांसपोर्ट ब्रोकर हत्याकांड का खुलासा करते हुए काशीपुर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने बताया कि रुपयों के लालच में मुकेश के तीन दोस्तों ने ही सरिया व चाकू घोंप कर मुकेश की निर्मम हत्या की थी।

बता दें कि मूल रूप से मुरादाबाद थाना कटघर मछरिया निवासी मुकेश कुमार (40) पुत्र प्रेमपाल सिंह एक ट्रांसपोर्टर के यहां ब्रोकर का काम करता था। जिसने यहां ग्राम प्रतापपुर में भी मकान बनाया था। वह अकेले मकान में रहता था। मुकेश का 29 जनवरी से फोन नहीं लग रहा था। कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए मुकेश का भाई मंगल सिंह शनिवार की दोपहर उसके घर पहुंचा तो घर पर ताला लगा हुआ था और अंदर से बदबू आ रही थी। इस पर उसने पड़ोसियों को बुलाया और भाई के बारे में जानकारी ली। इस बीच किसी पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी अभय सिंह व कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर मकान में दाखिल हुई। कमरे में बदबू आने और कोई दिखाई नहीं देने पर जब पुलिस ने बेड खोलकर देखा तो अंदर मुकेश का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। एएसपी अभय सिंह ने मृतक के भाई के साथ ही आसपास के लोगों ने जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चंद दिनों की तलब, जिंदगीभर का सुकून!’ तंबाकू बैन पर उर्वशी दत्त बाली का दोटूक संदेश, बोलीं—लत नहीं, जिंदगी चुनिए

आज एएसपी अभय सिंह व सीओ वन्दना वर्मा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाले दिन मुकेश कुमार के साथ उसके दोस्त प्रतापपुर निवासी गौतम वाल्मीकि पुत्र राजूराम, हनुमान कॉलोनी निवासी रवि उर्फ गोगली पुत्र रामू सैनिक कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र भूप सिंह ने एक साथ बैठकर उसी के घर में शराब पी और इसी दौरान मुकेश ने उनको बताया कि उसके पास पैसे हैं। वह कुछ दिन पहले ही बैंक से निकाल कर लाया है। इसी बात को सुनकर गौतम रवि व दीपक तीनों के मन में लालच आ गया। उन्होंने उसको बहुत ज्यादा शराब पिला दी। जिसके बाद मुकेश सो गया। इस दौरान दीपक ने उसके सिर पर सरिए से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद तीनों ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; तिहरे हत्याकांड के दोषी की फांसी की सजा रद्द, मानसिक इलाज के बाद रिहा करने के निर्देश

घटना के बाद जब उन्होंने उसकी तलाशी ली, तो उसकी जेब में मात्र 1500 रुपए ही मिले। पैसे कम मिलने के चलते घटना के 4 दिन बाद मृतक की बाइक भी बेचने के लिए ले गए। जिसको बेचने के प्रयास करने के दौरान ही पुलिस ने तीनों को प्रतापपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू, सरिया, मृतक की मोटरसाइकिल व उसका मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  थान सिंह बिष्ट के दुग्ध संघ के डायरेक्टर मनोनीत होने पर भव्य स्वागत; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई अशोक कांडपाल, एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, एसआई संतोष देवरानी, एसआई नवीन बुधानी, एसआई देवेंद्र सिंह सामंत आदि शामिल थे।