दोस्तों के साथ नैनीताल के होटल में मौज-मस्ती कर रही थी पत्नी, पति ने फुटेज निकलवा कर दी वायरल

खबर शेयर करें -

युपी के संभल में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के फुटेज को निकलवाकर वायरल कर दी। दरअसल दिल्ली निवासी महिला अपने मायके से तीन मित्रों के साथ नैनीताल घूमने पहुंच गई। उसने अपने मित्रों के साथ होटल में मौज-मस्ती की।

जब इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने तीनों युवकों पर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही फोन पर शिकायत करने पर युवकों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी महिला कुछ दिनों से अपने संभल स्थित मायके में रह रही है। बीते दिनों महिला अपने तीन मित्रों के साथ नैनीताल घूमने गई। जहां वह अपने पुरुष मित्रों के साथ एक होटल में ठहरी। महिला के पति को इसकी जानकारी हुई, तो उसने होटल से सीसीटीवी फुटेज निकलवा ली। इसी आधार पर उसने जब आरोपी युवकों से शिकायत की, तो आरोपियों ने उसे धमकाया। महिला के पति ने तीनों युवकों पर नशा कर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

महिला के पति ने खुद ही होटल की फुटेज व अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही दिल्ली के तिमारपुर थाने में तहरीर देकर संभल के हलीम बिरयानी विक्रेता, अस्पताल मार्केट संचालक व सरायतरीन के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या कर ट्रक समेत जलाया, रुद्रपुर की शादीशुदा प्रेमिका गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad