पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने आ रहे थे कार हादसे में मारे गए युवक

खबर शेयर करें -

धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे में मारे गए युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था।

पूजा के लिए गंगाजल लेने के लिए यह युवक रविवार तड़के बागेश्वर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

चिड़ंग गडेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (,24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार

दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मृतकों के शव नदी से निकाल लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है


दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Ad Ad Ad