हल्द्वानी आर्मी कैंटीन से सामान लेकर सितारगंज जा रहे परिवार की हाइवे पर पेड़ से टकराई कार, पेड़ से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार 6 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी-सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे. चारों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं.

चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि हल्द्वानी आर्मी कैंटीन से सामान लेकर सितारगंज का एक परिवार अपनी कार से हल्द्वानी से सितारगंज जा रहा था. जानकारी के मुताबिक कार कृष्ण कुमार चला रहे थे. उन्हें नींद की झपकी आई और तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.

यह भी पढ़ें 👉  अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास

कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से कार सवार लोगों को बाहर निकाला. सभी लोग कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश

पुलिस ने सभी घायलों को हल्द्वानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घायलों में 45 साल के कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी देवकी देवी और दो बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर क्रेन मंगवाकर गाड़ी को निकाल कर थाने ले गई है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad