मुरादाबाद से गर्जिया देवी मंदिर पहुँचे 5 युवक नहाने के दौरान गहरे कुंड में डूबे, दो की मौत

5 youths who reached Garjia Devi temple from Moradabad drowned in deep pool while taking bath, two died

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रामनगर। मुरादाबाद से रामनगर गर्जिया देवी माता के दर्शन करने पहुंचे 5 युवक कोसी नदी में बने कुंड में डूब गए जिसमें दो युवकों की कुंड में डूबने से मौत हो गई वही तीन युवकों को पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से सकुशल बचा लिया  पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

 प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुरादाबाद के रहने वाले आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान आई10 संख्या यूपी-21बीएस-3082 से मंगलवार की सुबह रामनगर के गर्जिया मंदिर में गए। माता के दर्शन से पूर्व पांचों युवक दोपहर के समय वे मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने चले गए। नहाते समय सूरज व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। जिनको मौके पर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बच सके।मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु व पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को गहरे कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इधर युवकों की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद