G-20 की अध्यक्षता भारत के पास होने के महत्व के दृष्टिगत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुनीधार में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

खबर शेयर करें -

इतिहास गवाह है कि जब जब भारत आगे बढ़ा है तब तब पूरी दुनिया भी आगे बढ़ी है और जब जब भारत पर संकट आया है तब तब पूरी दुनिया भी संकट के दौर से गुजरी है। यही कारण है कि वर्ष 2023 की G -20 की अध्यक्षता भारत को मिलने से अब पूरा विश्व भारत के नेतृत्व एवं सुझावों के साथ विकास के पथ पर अग्रसर होना चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराईं चार बाइकें, 3 युवकों की दर्दनाक मौत और 6 गंभीर घायल

इस वर्ष G-20 की अध्यक्षता भारत के पास होने के महत्व के दृष्टिगत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुनीधार,मनीला, अल्मोड़ा में तीन दिवसीय भाषण, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

आज दिनांक 23 मार्च 2023 को महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालनकर्ता डॉ गोरखनाथ ने छात्र छात्राओं को G-20 संबंधित समसामयिक घटनाचक्र से अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान

कार्यक्रम में 80 से अधिक छात्र छात्राओं उपस्थित रहे तथा 25 से अधिक ने आर्थिक विकास और G20, कोविड रोकथाम एवं जलवायु परिवर्तन के विविध आयाम पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतोष पंसारी तथा डॉ शिल्पी अग्रवाल के संयोजन में संपन्न हुई। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बछड़े को बचाते समय बड़ा हादसा: नहर के तेज बहाव में बहने से महिला की मौत, 5 किलोमीटर दूर मिला शव

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय की साक्षी ने, द्वितीय स्थान एम ए तृतीय की खुशबू नेगी तथा तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की आशा उपाध्याय ने प्राप्त किया ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad