गड़ीनेकी को मिला नगर पंचायत का दर्जा

खबर शेयर करें -

जसपुर। जसपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

सीएम धामी ने कहा कि कि भोगपुर क्षेत्र को राजस्व ग्राम बनाने की जो भी प्रक्रिया होगी, उसको मंत्रीमण्डल में लाकर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति से हटकर काम किया है, राजनीति के नजरिये से विकास को नही देखते है। सतत् विकास चलते रहना चाहिए। नेपा की 1000 एकड भूमि पर सिडकुल स्थापना का सरकार प्रयास करेगी जिससे राजस्व, रोजगार के साथ ही व्यापार की प्राप्ति हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

सीएम ने मंडी परिसर पहुँचकर 1650.66 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें नगर पंचायत महुआडाबरा में 19.85 लाख रुपये की लागत के मानसरोवर झील निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत के वार्ड नम्बर 2 व 5 के निर्माण कार्य, 6.58 लाख रुपये लागत से शहीद स्थल पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 169.82 लाख रुपए लागत की गणेशपुर-केशपुरी ग्राम समूह पेयजल योजना, 199.40 लाख रुपये लागत की तलाबपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 444.67 लाख रूपये लागत की राजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 445.18 लाख रूपये लागत की नारायणपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 49.20 लाख की लागत से विकास खण्ड जसपुर की ग्राम पंचायत गढ़ीहुसैन में हाईवे से टयुबवैल व नहर की पुलिया से होते हुए टांडा प्रभावपुर लिंक मार्ग की ओर सी.सी.मार्ग का निर्माण, 49.20 लाख की लागत के ग्राम पंचायत कलियावाला में ग्राम कल्याणपुर से नहर होते हुए कलियावाला तक सी.सी.मार्ग का निर्माण, 30 लाख की लागत से नगर क्षेत्र जसपुर के नत्था सिंह मोहल्ला (अनुसूचित जाति) में बारात घर का निर्माण, 30 लाख की लागत से विकास खण्ड जसपुर के ग्राम श्यामनगर में बारातघर का निर्माण कार्य, 175.76 लाख की लागत से नेहरू रा.इ.का. महुआडाबरा में 01 पुस्तकालय कक्ष,01 कम्प्यूटर कक्ष,04 ए.सी.आर. कक्ष, एंव 03 प्रयोगशाला (जीव विज्ञान प्रयोगशाला,रसायन विज्ञान प्रयोगशाला एवं भौतिक विज्ञान प्रयोशाला ) निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत