राजू अनेजा,लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0, लालकुआं में 02 अक्टूबर गांधी व शास्त्री जयन्ती पर ध्वजा रोहण किया गया तदउरान्त संमस्त कर्मचारियो अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्रो पर माल्यापर्ण कर फल एंव मिष्ठान वितरण किया गया ।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह सहित सम्सत आँचल परिवार द्वारा दुग्ध संघ के प्रषासनिक भवन में झण्डारोहण किया गया तत्पष्चात राष्ट्रपिता महत्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्रो पर माल्यापर्ण किया व देष भक्ति के गानो का आनन्द लिया । इस दौरान दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह ने एकता सन्देश देते हुए दुग्ध संघ में कार्य कर रहे सभी कार्मिकों के कार्या की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह परस्पर सहयोग की अपील की ।
इस दौरान संचालक मडल सदस्य राजेन्द्र प्रसाद, प्रभारी वित्त उमेश पढालनी,प्रभारी इन्जी हरीश बोरा, प्रभारी प्रशासन रीता जोशी, प्रभारी विपणन संजय सिह भाकुनी, प्रभारी एम.आई.एस. पी.एस. खत्री, प्रभारी उत्पादन ध्रमेन्द्र राणा, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, सुरेश चन्द्र, राजू दुम्का, विजय चैहान, संजय तिवारी, पुरन मिश्रा, नरेश मिश्रा, रष्मि धामी, मीनाक्षी, मोहन पाठक, कैलाश जोशी, हेमा कुडाई, राजू रैक्वाल, दिनेश कुलौरा, विमल कुमार, राहुल खत्री समेत सैकडो कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इधर 25 सितम्बर की रात्रि कोे हुए अमोनिया गैस रिसाव के दौरान अपने कार्यो की प्रति सजग रहने वाले दो दर्जन कार्मिकों को संघ प्रबन्धन द्वारा प्रषस्ति पत्र व चैक भेट कर सम्मानित किया गया और इस दौरान संस्था के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह द्वारा इन कार्मिको के सर्मपण की सराहना करते हुए कहा कि इन कर्मचारियो की तत्पराता व सहयोग से ही संस्था का एक लाख लीटर दुध एंव उससे बने उत्पादो को बचाया जा सके और समय से बाजार में उपभोक्ताओं को पहुचाया जा सका है।
ताजा खबर
- स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स फाउंडेशन ने रचा इतिहास: 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया महादान
- अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास
- वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत
- नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
- आंचल दुग्ध संघ में देशभक्ति का जज्बा: 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा
- आईटीसी पेपर मिल लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा और गुणवत्ता का दिया संदेश
- 34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प
- एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश
- हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें

