करवा चौथ पर पत्नी को साड़ी गिफ्ट करने के लिए गैंगस्टर ने बुजुर्ग व्यापारी को लूटा, पुलिस ने किया खुलासा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,पिथौरागढ़। करवाचौथ के दिन पत्नी को साड़ी उपहार में देने की चाहत में एक गैंगस्टर ने बुजुर्ग व्यापारी को लूट लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट की रकम और पत्नी को गिफ्ट की गई साड़ी भी बरामद की गई है।

घटना बीते शुक्रवार की है। तिलढुकरी निवासी 70 वर्षीय फैयाज खान की नगर में सब्जी की दुकान है। दुकान बंद कर जब वह घर लौट रहे थे तो रास्ते में एक युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और जेब में रखे 21 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग को चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल... कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल

फैयाज खान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान लिन्ठूड़ा निवासी सागर सोराड़ी (28) के रूप में हुई। ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि करवाचौथ के दिन पत्नी को साड़ी गिफ्ट करनी थी, जिसके लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसीलिए उसने बुजुर्ग व्यापारी की रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के पैसों से उसने तीन हजार रुपये से अधिक की साड़ी खरीदी और पत्नी को भेंट दी। पुलिस ने वह साड़ी भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन

एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के पास से 17,130 रुपये की नकदी बरामद की गई है। सागर सोराड़ी पूर्व में भी मोबाइल लूट और स्मैक तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान

पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन टीम ने ऐंचोली क्षेत्र से उसे दबोच लिया।
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad