पिथौरागढ़ की धारचूला स्टेट बैंक में गार्ड ने मैनेजर पर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी आग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बैंक में तैनात गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसके बाद आग लगा दी. इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और सूचना पुलिस को दी.

जानकारी के अनुसार, यह घटना धारचूला स्टेट बैंक की है. यहां तैनात गार्ड का बैंक के ब्रांच मैनेजर के साथ विवाद हो गया था. इसी को लेकर गार्ड मैनेजर से नाराज चल रहा था. उसने सनक में आकर ब्रांच मैनेजर पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. देखते ही देखते बैंक मैनेजर आग की लपटों में घिर गए.

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

वारदात के बाद स्टेट बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस तुरंत ब्रांच मैनेजर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मैनेजर के साथ हुए विवाद के बाद सनकी गार्ड ने मैनेजर को जला दिया है. ब्रांच मैनेजर का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad