गौला रेंज की टीम ने अवैध रूप से उपखनिज ले जा रहे दो डंपरों को किया सीज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नदियों से खनन प्रारंभ होने के बाद एक बार फिर से अब अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से शुरू हो गया है. तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज की टीम ने अवैध रूप से उपखनिज ले जा रहे दो डंपरों को सीज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर गौला रेंज के वन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान लालढांग रोड के पास दो डंपर को रोककर जब उनसे उप खनिज से संबंधित कागज दिखाने के लिए कहा गया तो वो दिखा नहीं पाए. जिसके बाद दोनों डंपर को वन विभाग कार्यालय लाकर सीज करने की कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालकों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

उप खनिज को कहां बेचा जा रहा था इसकी भी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि नदियों में उप खनिज का कार्य शुरू हो जाने के बाद कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं. ऐसे में अवैध खनन रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत