‘उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ’: 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

खबर शेयर करें -

हरदोई:

उत्तर प्रदेश में आगामी 12 जुलाई को एक ही दिन में 35 करोड़ पौधरोपण कर लोक भागीदारी से एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी जोरों पर है। इस महाभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसी क्रम में, हरदोई के प्रभागीय कार्यालय में वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक जे.बी. शेंडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष, मंत्री और सदस्यों ने हिस्सा लेकर ‘वृक्षारोपण जन अभियान’ की रूपरेखा तैयार की।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को गति देने पर चर्चा

“उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ” के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित इस बैठक में बड़े पैमाने पर जन-जागरूकता फैलाने की रणनीति बनाई गई। प्रभागीय निदेशक जे.बी. शेंडे ने स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की कि वे इस हरित अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

बैठक में सामाजिक संगठनों की रही सक्रिय भागीदारी

हरदोई जनपद में इस विशाल वृक्षारोपण अभियान को धरातल पर उतारने के लिए सामाजिक संगठनों ने अपनी पूरी प्रतिबद्धता जताई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरोज सिंगल और महिला विंग की जिला महामंत्री ज्योति बघेल सहित कई प्रबुद्ध नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी 12 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Ad