स्कूटी में घुमाने का झांसा देकर जंगल में छात्रा के साथ दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

थाना काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को स्कूटी में घुमाने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में जब छात्रा की हालत बिगड़ी तो युवक उसे जंगल में ही छोड़कर अपनी स्कूटी से भाग निकला। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश

घटना मंगलवार की शाम की है। बुधवार को किशोरी के पिता पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने मौके के मुआयना करके काठगोदाम थाना प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जल्दी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े 👉 इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 महिलाओं से 87 लाख रुपए की ठगी, मुकदमा दर्ज
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी युवक 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। इसके बाद डरा-धमका दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर स्कूटी से भाग निकला। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज डैम पर युवक से हैवानियत: मारपीट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप; 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी आयुष के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad