ITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 82000 से अधिक होगी सैलरी

खबर शेयर करें -

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इसके लिए ITBP ने ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़ और देहरादून में अपने विभिन्न स्थानों / फॉर्मेशन के लिए स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 15 और 16 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़े 👉 बीएसएफ में 10वीं पास के लिए 92000 सैलरी तक की नौकरियां
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.itbpolice.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.itbpolice.nic.in/news/4831.34.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 पदों को भरा जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बेला आते ही बिंदुखत्ता में दौड़ा करंट, लेकिन जमीं का हक अभी भी अधर में

 महत्वपूर्ण तिथियाँ
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 15 और 16 नवंबर 2021

 रिक्ति विवरण
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर – 10 पद
अनुशासन:
मेडिसिन – 3 पद
सर्जरी – 1 पद
रेडियोलॉजिस्ट – 3 पद
ईएनटी – 1 पद
एनेस्थेटिक्स – 1 पद
नेत्र – 1 पद

यह भी पढ़ें 👉  हाथ में शादी का कार्ड लेकर सिलेंडर की तलाश में भटकता बेटी का बाप ! बिना गैस कैसे होगी शादी होगी _साहब?

 योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास संबंधित विशेषता में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की पहली या दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची के भाग 2 में शामिल एक मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर नंदन का ‘डीएम को वंदन’, तटबंध और स्टेडियम निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 70 वर्ष होनी चाहिए.

 वेतनमान
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 85,000/- प्रति माह दिया जाएगा.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad