युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड लोग सेवा आयोग ने नीजि सचिव के पदों पर शुरू की भर्तियां, ग्रेजुएट करें अप्लाई, लास्ट डेट 7 अगस्त

खबर शेयर करें -

UKPSC ने अपर नीजि सचिव के पदों पर आवेदन मांगे हैं, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 18 जुलाई से 7 अगस्त तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है यूकेपीएससी ने उत्तराखंड सचिवालय व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में समूह-ग के अपर निजी सचिव के 99 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। APS के 99 रिक्त पदों पर अभ्यर्थी 18 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी संशोधन या परिवर्तन की अंतिम तिथि 12 से 21 अगस्त के बीच है। आवेदन करने से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, पदों का विवरण, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।

यह भी पढ़ें 👉  विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाला मोबाइल बरामद

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस – 222.30
एससी, एसटी – 102.30
दिव्यांग – 22.30/-

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री और एक वर्षीय कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा हिंदी शॉर्टहैंड में 80 WPM और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में प्रति घंटे 8000 की डिप्रेशन की गति होनी चाहिए और अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 100 WPM और कंप्यूटर अंग्रेजी टाइपिंग 9000 की डिप्रेशन प्रति घंटा होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली

चयन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित होगी। पहले चरण में प्री परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें हिंदी टाइपिंग, अंग्रेजी टाइपिंग, कंप्यूटर स्किल, हिंदी स्टेनो और अंग्रेजी स्टेनो की परीक्षा शामिल होगी। पहले चरण में पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी जिसमें सामान्य अध्ययन, निबंध, और आलेखन की परीक्षा होगी।

उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 42 साल के बीच होनी चाहिए, इसके अलावा सभी आरक्षित उम्मीदवारों को उम्र सीमा में खास छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाला मोबाइल बरामद

इन अभ्यर्थियों को दी जाएगी वरीयता :

राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी-प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
प्रादेशिक सेना में कम-से-कम दो वर्ष तक सेवा की हो।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें https://ukpscnet.in/aps/exam.html#/5gq/how-to-apply

ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहाँ से -डाउनलोड करें : https://ukpscnet.in/aps-2024/assets/admin-reports/APS-Advertisment.pdf

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad