चौखुटिया में हुए सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: चौखुटिया मोटर मार्ग पर शिक्षिका की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई है. शिक्षिका जीजा के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थी. तभी बीच रास्ते में सामने एक डंपर आ गया, उसी से बचने के चक्कर में जीजा ने ब्रेक लगाया, जिससे स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया. इस दौरान शिक्षिका स्कूटी से गिरी और डंपर की चपेट में आ गई. इस हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

बताया रहा है शिक्षिका की कुछ दिन पहले ही नौकरी लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने स्कूटी और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक का नाम अंजनियां निवासी सरिता (31) पुत्री रामभरोसे था.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा हल्दूचौड़ मंडल की मासिक बैठक में बनी चुनावी रणनीति: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 23 जून तक चलेगा महाअभियान, बूथ स्तर पर संगठन होगा मजबूत

अंजनियां की कुछ दिनों पहले ही चौखुटिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग में नई नियुक्ति हुई थी. वह बीते दिनों कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को सितारगंज के साधुनगर निवासी अपने जीजा मुकेश सिंह के साथ स्कूटी से चौखुटिया आई. इसके बाद वह कार्यस्थल ग्राम पंचायत डांग जा रही थी. घटना से मृतका के घर मे कोहराम मचा है. थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि डंपर व स्कूटी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 'रेफर सिस्टम' ने ली नवजात की जान: एसटीएच से लेकर एम्स ऋषिकेश तक भटकते रहे परिजन, निजी अस्पताल में तोड़ा दम