लालकुआं : बिन्दुखत्ता निवासी 25 वर्षीय युवती की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता स्थित संजय नगर-2 निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीया पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

यहां मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू उम्र 25 वर्ष को एक सप्ताह पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हो रही एक परीक्षा में शामिल करने के लिए अपनी स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया, और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक गई, इस दौरान जहां लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट आ जाने के चलते बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रेनू ने दम तोड़ दिया, रेनू के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

आज देर शाम गौला नदी में मृतका रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद