लालकुआं : रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण आज रात्रि से कल सुबह तक बंद रहेगी क्रासिंग

खबर शेयर करें -

लालकुआं : स्थानीय रेलवे स्टेशन के समपार संख्या 50 पर मरम्मत का कार्य होने के कारण आज रात्रि 10:00 बजे से कल शुक्रवार सुबह 6:00 तक रेलवे क्रासिंग बंद रखा जाएगा। रूट डायवर्ट कर वाहनों को गुजारा जायेगा इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

पूर्वोत्तर रेलवे के लालकुआं रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 50 पर आज बृहस्पतिवार को रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके चलते संख्या 50 रेलवे क्रासिंग को भी बंद रखा जाएगा। रेलवे के इंजीनियरिंग सेक्शन के कर्मचारियों ने ट्रैक की जांच कर मरम्मत कर करेंगे। साथ ही ट्रैपिंग मशीन की मदद से लेबल को मिलाया जाएगा। रेलवे क्रासिंग के बंद रखे जाने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग सकती है। यातायात को दूसरे सड़क मार्ग से डायवर्ट किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल

बताते चलें कि यातायात को गेट संख्या नंबर 44 ए इंडियन ऑयल डिपो से डायवर्ट किया गया है।