हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा- मारुति वैन और बाइक में भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोदरदर भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। दर्दनाक हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक के मुताबिक बाइक सवार बाजपुर की और आ रहा था। जबकि मारुती वैन हल्द्वानी की और जा रही थी। इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान ममता, वंदना, राकेश, अनारवती, रोहित और अमन के रूप में हुई है। सभी महेशपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि मृतकों की पहचान रिफाकत अलि (25), सराफत अलि (62) और सुमित (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया