राजू अनेजा,काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी के स्वागत समारोह के दौरान काशीपुर के एक भूमि विवाद को लेकर महापौर दीपक बाली का एक कड़क अंदाज देखने को मिला अपने संबोधन में उन्होंने किसी भूमि के विवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि काशीपुर में गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहर में अराजकता फैलाने वालों को कठोरता के साथ कानून का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे को लेकर भारी संख्या में पहुंचने वाले को एक ही संदेश देना चाहता हूं कि जब प्रदेश की धामी सरकार किसी के आगे नहीं झुकी तो काशीपुर में दीपक बाली की सरकार भी किसी हाल में भी झुकने वाली नहीं है यह सरकार झुकेगी तो सिर्फ जनता के आगे झुकेगी। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ कानून का राज चलता है और कानून तोड़ने वाले को प्रशासन अपने तरीके से सबक देना जानता है। इशारों इशारों में मेयर दीपक बाली ने कहा कि अब यहाँ महोदया का नहीं महोदय का राज है इसलिए यहां पर अराजकता की बजाय अपनी बात को शालीनता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा तो वह बात गंभीरता के साथ सुनी जाएगी लेकिन भारी संख्या दिखाकर अपनी आवाज ऊंची करने वालों को कानून के चाबुक से सबक सिखाया जाएगा।
ताजा खबर
- 23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
- मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम
- ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम
- राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड’
- गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम
- हरीश रावत के रोड शो पर भाजपा का तंज: बोली— ‘कांग्रेस में चल रहा वर्चस्व का खेल, शक्ति प्रदर्शन से किसे संदेश दे रहे पूर्व सीएम’
- कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल… कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन

