राजू अनेजा, गदरपुर।विधानसभा का कोई भी मुद्दा हो, अगर आवाज़ गुंजन सुखीजा की हो तो वह सीधे मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचती है। एक बार फिर इसका प्रमाण तब मिला जब पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा उठाई गई मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दे दी।
डल बाबा मंदिर से बौर जलाशय (डेस्टिनेशन) होते हुए गूलरभोज-कुल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक 12.675 किलोमीटर लंबी कंक्रीट सड़क के निर्माण को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
आपको बताते चले कि गुंजन सुखीजा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर योजना की वित्तीय स्वीकृति शीघ्र देने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया था कि यह सड़क योजना मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 303/2021 के अंतर्गत आच्छादित है और इसकी तकनीकी स्वीकृति पहले ही प्राप्त हो चुकी है।
पत्र में स्थानीय कास्तकारों, ग्रामवासियों और पर्यटकों की सुविधा का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया गया था।
मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन मिलने के बाद गुंजन सुखीजा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और पर्यटन गतिविधियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
अब जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है, जिससे गदरपुर क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होने वाली है।
ताजा खबर
- गुंजन की गूंज सीधे सीएम दरबार तक! सुखीजा की पहल पर 18 करोड़ की सड़क को मिली मंजूरी, 12.675 किमी में जल्द दौड़ेगा विकास
- “सुनो सीएम साहब! पंतनगर विवि कर रहा उत्पीड़न” पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मार्मिक गुहार के साथ दी आत्मदाह की चेतावनी
- कोर्ट में गिड़गिड़ाया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ठेकेदार उस्मान लेकिन नही मिली राहत ,अप्रैल में दर्ज हुआ था मामला, शहर में भड़का था आक्रोश
- मुफ़्त की दारू के लालच में उड़ाई 4 पेटी शराब, पुलिस ने 24 घंटे में उतार दिया सारा नशा
- वाह री राजनीति! पहली प्रेस में गलबहियां, दूसरी में कंठ से उगला ज़हर—भुल्लर का पांडेय पर पलटवार “अगली बार बताकर आएं, सेवा पूरी होगी”
- भवाली में दुराचार कांड से भड़की आग: डेमोग्राफी, नजूल और मस्जिद भूमि पर सियासी जंग
- हल्द्वानी में डायल 112 से खिलवाड़ पड़ा भारी: फायरिंग की झूठी सूचना पर युवक से ₹5 हजार वसूले
- धामी कैबिनेट के 6 बड़े फैसले: नशे के खिलाफ जंग और श्रमिकों को 18 हजार न्यूनतम वेतन की सौगात
- रुद्रपुर: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- उधार सिगरेट न देने पर कैफे संचालिका से बदसलूकी और मारपीट; नशे में धुत युवकों ने मचाया तांडव


