
राजू अनेजा,काशीपुर। सस्ती मौज के चक्कर में एक युवक ने शराब की दुकान में सेंध लगा डाली, लेकिन खाकी की सख्ती के आगे उसकी सारी हेकड़ी 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। किलावली कुंडा रोड स्थित काली वाइन एंड बैवरेज शॉप से चार पेटी माल्टा देशी शराब चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
दुकान स्वामी विजय कुमार (35) पुत्र शीशपाल सिंह ने 9 फरवरी को थाना हाजा में तहरीर देकर बताया कि 7-8 फरवरी की रात अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर चार पेटी माल्टा शराब पार कर दी। 8 फरवरी की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला और शराब गायब थी। मामले में मु.एफआईआर संख्या 33/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी दिखाते हुए 10 फरवरी की रात मुखबिर की सूचना पर कचनाल गाजी रोड, डिग्री कॉलेज के पिछले गेट के पास से गुरमीत सिंह (21) पुत्र जज सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी, श्यामपुरम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक सफेद कट्टे में 135 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब (200 एमएल) और ₹1250 नकद बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया कि मुफ्त की दारू का सपना देखने वालों का नशा अब खाकी ही उतारेगी।
ताजा खबर
- सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
- किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
- पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़
- उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फेरबदल: विवादों के बीच दुष्यंत गौतम की छुट्टी, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी
- मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू
- किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात फिर हंगामा: मतपेटियों को बदलने की आशंका जता कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप
- खटीमा में ‘स्क्रीन टाइम’ के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश
- उत्तराखंड में 2027 के रण की बिसात: हैट्रिक की तलाश में बीजेपी ने झोंकी ताकत, वापसी को बेताब कांग्रेस बना रही ‘मास्टर प्लान’
- विधायक तिलक राज बेहड़ से मारपीट लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला : उत्तरांचल पंजाबी महासभा

