लालकुआं : अपने छोटे बेटे को बेटी के यहां छोड़कर अपने घर लौट रहे स्कूटी सवार को हाईवा ने रौंदा, परिजनों में मचा कोहराम

A scooty rider who was returning home after leaving his younger son at his daughter's place was crushed by the highway, creating chaos among the family members

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं ।नगला बाईपास के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने एक स्कूटी सवार को बुरी तरह से रौद दिया हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के दौरान हाइवा स्कूटी सवार की लगभग पांच सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सूचना पर पहुंची पन्तनगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रूद्रपुर भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना को अंजाम देकर ट्रक लेकर भाग रहे आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

देर शाम लगभग चार बजे स्कूटी संख्या यूके 06/बीई 0380 पर सवार  जगदीश सिह माली (47) निवासी बाजपुर चैराहा दवाई फार्म बिंदुखत्ता लालकुआं  किच्छा से लालकुआं की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगला बाईपास में किच्छा से रुद्रपुर की ओर मिट्टी लादकर तेज गति में जा रहे हाईवा ट्रक संख्या यूके 04/सीए 2808 ने उसे रौंद दिया। स्कूटी हाईवे के पहियों में फंस गई और डंपर उसे लगभग पांच सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया।जिसमें स्कूटी सवार  की दर्दनाक मौत हो गई। इधर हाईवा ट्रक लेकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर लगभग आधा किलोमीटर दूर पकड़ लिया और चालक की जबरदस्त पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और डंपर व स्कूटी कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की।  मृतक के परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। मृतक अपने छोटे बेटे को बेटी के यहां छोड़कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। स्कूटी सवार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा  हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

 

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें