हल्दुचौड़, 175 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
लालकुआँ: क्षेत्र मे अवैध नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके नशा कारोबारी अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहे है।

जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अंतर्गत हल्दुचौड़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 175 अवैध कच्ची शराब के पाउच बरामद किए।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड पुलिस में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,12वीं पास करें अप्लाई
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार के दिशा निर्देशन एवं चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यह भी पढ़े 👉 आर्मी स्कूलों में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, 8 हजार से ज्यादा पदों के मंगाए गए हैं आवेदन, देखें डिटेल
इस दौरान पुलिस ने प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी हरिपुर लच्छी हल्दुचौड़ को 175 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल किशन नाथ, अनिल शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान जगदीप नेगी ने बताया की अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

