कोसी नदी में नहाने गया हल्दूचौड़ का युवक डूबा, रेक्स्यु जारी

खबर शेयर करें -

रानीखेत : हल्द्वानी से पहाड़ को घूमने निकले चार युवकों में से एक युवक कोसी नदी में नहाने के दौरान नावली क्षेत्र में डूब गया। एसडीआरएफ व पुलिस के गोताखोरों द्वारा रेक्स्यु अभियान चलाया जा रहा है। अभी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।
प्राप्त समाचार के अनुसार गंगापुर कबड़वाल बच्ची नवाड, हल्दुचौड़ निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र चंद प्रकाश अपने छोटे भाई सौरभ तथा सूरज व जगतपाल शर्मा के साथ शनिवार को पहाड़ की सैर के लिए निकला। इस दौरान वह हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नावली क्षेत्र गरमपानी में कोसी नदी में नहाने लगे। गहराई व भंवर से अनजान सभी युवक काफी देर तक कोसी में नहाते रहे। एकाएक रोहित भंवर की चपेट में आकर कोसी नदी में डूबने लगा। साथियों द्वारा उसे बचाने का काफी प्रयास किया पर वह असफल रहे। और उसका कुछ पता नहीं चल सका। घबराए साथियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों ने भी डूबे युवक को खोजने का काफी किस प्रयास किया पर करीब घंटे भर से ज्यादा तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन