हल्द्वानी : रात 3 बजे 9वीं और 10वीं कक्षा के किशोर चुरा रहे थे पेट्रोल, मोहल्ले वालों ने पीटने के बाद किया पुलिस के सुपुर्द

खबर शेयर करें -

हलद्वानी। एक पार्टी में गये 9वीं और 10वीं कक्षा के किशोरों को घर लौटने में आधी रात गुजर गई। रास्ते में मोटर साइकिल का पेट्रोल खत्म हुआ तो चोरी की योजना बना डाली। एक गली में खड़ी मोटर साइकिल से तीनों पेट्रोल चोरी करने लगे, लेकिन पकड़े गए। मोहल्ले वालों ने पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

वेलेजली लॉज निवासी तीन किशोर नैनीताल रोड स्थित स्कूल में 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्र हैं और दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात तीनों कैनाल रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। इस समारोह में आधी रात गुजर गई। गुरुवार की रात करीब 3 बजे तीनों मोटर साइकिल पर सवार होकर घर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में मोटर साइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'

तीनों ने मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी और एक कॉलोनी में घुस गए। एक गली में किशोरों ने घर के बाहर मोटर साइकिल खड़ी देखी तो उससे पेट्रोल निकालना शुरू कर दिया। तभी वहां रहने वाले लोगों ने किशोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए किशोरों में दो एमबी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। जबकि तीसरा ठंडी सड़क स्थित स्कूल में पढ़ता है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तीनों की काउंसलिंग कर पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया है। बाद में तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार