हल्द्वानी : 6 किन्नरों ने कोतवाली में एक अन्य किन्नर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा दी तहरीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के आजादनगर निवासी 6 किन्नरों ने हल्द्वानी कोतवाली में एक अन्य किन्नर के खिलाफ तहरीर दी है.

शिकायतकर्ता किन्नरों का कहना है कि उनके एक साथी किन्नर का एक आपराधिक प्रवृत्ति का किन्नर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. तहरीर में कहा कि आरोपी किन्नर आपराधिक प्रवृत्ति का है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

6 किन्नरों के समुह ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वह सभी आजाद नगर वार्ड नंबर 25 में रहते हैं. शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में खुशियों पर बधाइयां देने व नेक मांगने का काम करते हैं. लेकिन काठगोदाम थाना क्षेत्र का रहने वाला आपराधिक प्रवृत्ति का किन्नर उनके एक साथी का आपत्तिजनक वीडियो व फोटोज सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी दे रहा है. साथ ही रुपयों के लिए ब्लैकमेल कर रहा है. आरोपी किन्नर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. पूरे मामले में कोतवाली हरेंद्र चौधरी का कहना है कि किन्नरों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा