हल्द्वानी : स्पा सेंटर में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का कार्य करते 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : एक बार फिर शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। देर रात हुई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम की छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों में खलबली मच गई। नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। तीनों नेपाल की निवासी है। मौके से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान