हल्द्वानी : 7 बच्चों के पिता की हैवानियत, 12 साल की लड़की से रेप के बाद जानलेवा हमला, मरा समझ जंगल में फेंका

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बीती 8 अगस्त को आर्मी कैंट के पीछे 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने वाला 7 बच्चों का बाप निकला। पीड़िता ने दुष्कर्मी को उसकी फोटो देखकर पहचान लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो दहाड़े मारता परिवार उसे रिहा करने की फरियाद लेकर कोतवाली पहुंच गया। इस मामले में पुलिस पहले ही धारा 376, 307 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि बीते 8 मार्च की सुबह 12 साल की बच्ची अपने पिता के लिए घर से खाना लेकर निकली थी। उसके पिता घर बनाने के लिए रेता लेने गौला नदी में गए थे। रास्ते में बच्ची को आरोपी 7 बच्चों का बाप मिला, जो शराब के नशे में था। उसने लड़की से कहा कि उसके पिता नदी में मछली पकड़ रहे हैं, वह उसे उनके पास ले जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

इसके बाद आरोपी लड़की को आर्मी कैंट के पीछे जंगल की ऊंची झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोफी ने उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए। साथ ही छाता से भी हमला किया। इसके बाद लड़की के सलवार से कपड़ा फाड़कर उसका गला घोंटने की कोशिश की।
चूंकि घटनास्थल और आस-पास सीसीटीवी नहीं था, तो पुलिस को मैन्युवली काम करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस की चार टीमों ने 150 से 200 लोगों के फोटो खींचे और अस्पताल में भर्ती बच्ची को दिखाया। जिसमें से एक को बच्ची ने पहचान लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुद बच्ची ने आरोपी की पहचान की है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि