हल्द्वानी : दादी के साथ घर से बाहर आए 7 साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया निवाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बीती देर रात निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे को तेंदुए ने अपने शिकार बनाया लिया। सात वर्षीय शिवा अपनी दादी के साथ बाहर आया था तभी पहले से घात लगाए तेंदुए ने उस पर धावा बोल दिया और उसे दबोच जंगल की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ने रात भर चलाया अभियान चलाया, और आज सुबह छह बजे शिवा का शव जंगल में मिला। तेंदुआ शव को धड़ से ऊपर पूरा खा चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

इधर मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने पहुंच घटना की जानकारी ली और साथ ही अधिकारियों को परिजनों को मुआवजा संबंधी कार्रवाई का निर्देश दिया। इधर वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा और आदमखोर को पकड़ने की कार्रवाई में जुट गया है।