हल्द्वानी : खनिज लदे डंपर ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, रॉयल्टी से बचने के लिए डंपर ने दिया घटना को अंजाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : रॉयल्टी से बचने के लिए खनिज लदे डंपर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी।

चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी मोहन राम (35 वर्ष) पुत्र स्व.बहादुर राम पेशे से मजदूर था। उसकी पत्नी छोटी बेटी के साथ अलग रहती है, जब वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ अलग रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर वह खाना बनाने के लिए घर से कुछ दूर स्थित दुकान से चावल लेने गया था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

वापसी में खनिज लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने चांदनी चौक किला मार्ग पर उसे कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई और आरोप डंपर समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर से कुछ दूरी पर खनिज वाहनों से रॉयल्टी ली जाती है। इस रॉयल्टी से बचने के लिए खनिज लदे डंपरों को अंदरूनी मार्गों से ले जाते हैं। टीपीनगर पुलिस ने बताया कि चालक व डंपर की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई