हल्द्वानी : देर रात भीषण हादसा, दो कारों की जबरदस्त टक्कर में बुजुर्ग की मौत, बुजुर्ग की पत्नी समेत दूसरी कार सवार युवक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रुद्रपुर हल्द्वानी रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो कारें आमने-सामने टकरा गईं. हादसे में मौके पर एक बुजुर्ग की मौत हुई है. एक महिला सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. दोनों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि रामपुर रोड पर शहर से लगभग दो किलोमीटर दूर रविवार देर रात दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में एक कार में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई. साथ बैठी उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं दूसरी कार में सवार युवक भी घायल हो गया. घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार बुजुर्ग पति-पत्नी बिजनौर यूपी से हल्द्वानी आ रहे थे. रामपुर रोड पर कारों की टक्कर के बाद एक कार बारिश से गीली सड़क पर फिसलती हुई नीचे कच्चे में उतर गई. वहीं दूसरी कार में बैठे बिजनौर के मूल निवासी एवं हाल निवासी श्री जी विहार, हल्द्वानी 65 वर्षीय जयपाल पुत्र रामलाल और उनकी पत्नी 55 वर्षीय रश्मि रानी गंभीर रूप से घायल हो गए. दूसरी कार में सवार घायल युवक की शिनाख्त गिल फार्म हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र मोहन चंद्र के तौर पर हुई है. एसटीएच में इलाज के दौरान देर रात गंभीर घायल जयपाल की मौत हो गई. उनकी पत्नी रश्मि रानी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना में दोनों कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य