हल्द्वानी : बर्तन धोने के लिये किये गए गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से तीन साल के बच्चे की हुई मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : खेल-खेल में तीन साल का बच्चा पानी की खौलती बाल्टी में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। उसे फौरन ही बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मूलरूप से पाटी चम्पावत निवासी लाल सिंह पाटनी दिल्ली स्थित एक बेकरी में काम करता है। जबकि पत्नी नीतू अपने बच्चों बबली (11वर्ष), लक्की (10वर्ष) और तनुज (3वर्ष) के साथ लाखनमंडी चोरगलिया में किराए के मकान में रहती है। लाल सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को पत्नी नीतू ने बर्तन धुलना था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

पानी बेहद ठंडा होने की वजह से उसने बर्तन धुलने के लिए बाल्टी में इमर्शन रॉड लगाई थी। जिसके बाद वह दूसरे कामों में व्यस्त हो गई। इसी बीच खेलते-खेलते तनुज बाल्टी के पास पहुंच गया और उसी में गिर गया। खौलते पानी में गिरते ही वह तेज आवाज में रोने लगा। आवाज सुनकर दौड़ी नीतू ने बच्चे को देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

आनन-फानन में उसने बच्चे को बाल्टी से निकाला और ऊपरी तल में रहने वाले भाई को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से तनुज को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। लगभग पूरी तरह जल चुके तनुज की हालत खराब थी। बेस से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन एसटीएच पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लाल सिंह ने बताया कि घटना के वक्त वह दिल्ली में थे और परिजनों की सूचना पर बुधवार सुबह हल्द्वानी पहुंचा। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

 

Ad Ad Ad Ad