हल्द्वानी : परिचित के विवाह समारोह से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में गई जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। काठगोदाम के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी अभिषेक कुमार (28) पुत्र गोविंद प्रसाद एक होटल में शेफ था।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात वह मुखानी क्षेत्र में आयोजित परिचित के विवाह समारोह में गया था। रात करीब 12:30 बजे वह स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीर हिमांशु ने घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
अभिषेक के परिवार में पिता गोविंद प्रसाद, मां सुमित्री देवी, बहन कविता और बड़ा भाई है। जानकारी के मुताबिक आगामी 15 मई को बड़े भाई की शादी प्रस्तावित है। खुशियों की तैयारी करने वाले आंगन में मातम पसर गया। अभिषेक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद