हल्द्वानी : बस में कहासुनी के बाद पति अपनी पत्नी को बस स्टेशन पर छोड़ कर भागा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बस में कहासुनी के बाद एक पति अपनी पत्नी को बस स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। महिला रोते हुए पुलिस के पास पहुंची। जब लगा कि पति लौट कर नहीं आएगा तो उसने पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसका पति गरुड़ बागेश्वर का रहने वाला है और दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

वह उसके साथ ही रहती है। बुधवार को दोनों दिल्ली से बागेश्वर के लिए निकले थे। बस में सवार होने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बस हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंची तो पति, महिला को यह बोलकर गायब हो गया कि कुछ देर में लौट कर आएगा। घंटों बीतने के बाद महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

पुलिस ने उसके पति से फोन पर बात की और वीडियो कॉल पर पत्नी से भी बात कराई, लेकिन वह पत्नी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। जिसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है।