हल्द्वानी : कबाड़ खरीद ट्रक पर लोड कर जीजा साले निकले, अचानक चालक के ब्रेक लगाने पर छत पर बैठा साला सड़क पर जा गिरा, मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : ट्रक की छत पर बैठना एक युवक की जान का सबब बन गया। जीजा के साथ कबाड़ खरीद कर  मुरादाबाद जा रहा साला ट्रक की छत पर बैठा था। अचानक ब्रेक लगने से वह ट्रक की छत से सड़क पर गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

जाहिदपुर देवीपुरा  मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी अरमान (18 वर्ष) पुत्र रिहासत अपने जीजा फरमान के साथ मुरादाबाद स्थित भोजपुर पीपड़ में कबाड़ का काम करता था। अरमान के चाचा फिरासत ने बताया कि दोनों कबाड़ खरीदने हल्द्वानी आये थे। सोमवार को कबाड़ खरीद कर उसे ट्रक पर लोड किया और मुरादाबाद के लिए निकल पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

रात करीब डेढ़ बजे कालाढूंगी इलाके में अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिए और छत पर बैठा अरमान सड़क पर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसटीएच पहुंचाया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के चाचा फिरासत ने बताया कि युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसका सबसे बड़ा भाई दिव्यांग है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'
Ad