हल्द्वानी: सेना के जवान पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ के रहने वाले एक सेना के जवान पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सेना के जवान ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आज, लालकुआं में जुटेंगे दिग्गज, इन 10 बड़े मुद्दों पर हुंकार

पुलिस के अनुसार, आरोपी सेना का जवान पिथौरागढ़ जिले का निवासी है और वह पहले से शादीशुदा है। जानकारी मिली है कि आरोपी के गाँव की ही 17 वर्षीय नाबालिग लड़की हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद, सेना के इस जवान ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और उसे अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, पौड़ी-पिथौरागढ़ समेत 3 जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी

पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जवान ने किशोरी को झांसे में लेकर बनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया, जहाँ उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में आरोपी सेना के जवान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती रैली: अगस्त में 69 पदों पर होगी बहाली, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

Ad