हल्द्वानी : शराब पिलाकर युवती से किया गया रेप का प्रयास, महिला समेत तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । एक युवती से उसके महिला रिश्तेदार के घर में दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मूल रूप से मुक्तेश्वर की रहने वाली है। आरोप है कि उसकी रिश्तेदार मीनाक्षी तीनपानी में रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

मीनाक्षी ने उसे दुग्ध संघ में ट्रेनिंग की बात कहकर बुलाया और जब वह यहां पहुंची तो कहा कि ट्रेनिंग रद हो गई है। आठ जून को मीनाक्षी अपने दो दोस्त भाष्कर, प्रशांत और पीड़िता के साथ घूमने गई। एक रेस्टोरेंट में झूठ बोलकर उसे शराब पिलाई। रात वह घर पहुंचे और सभी एक कमरे में सो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

रात भाष्कर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिये और तीनों ने मिलकर उसे पीटा। धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 354, 354क, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Ad