हल्द्वानी : चलती बस में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, बस के चालक और परिचालक पर आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: प्रदेश में दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसे अपराध को अंजाम देने की कोशिश की गई, गांव से हल्द्वानी के लिए निकली युवती के साथ बस के चालक और परिचालक दोनों ने घिनोना काम करने की कोशिश की लेकिन युवती ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

मामला हल्द्वानी का है यहाँ गुरुवार सुबह ताड़ीखेत ब्लाक के एक गांव की युवती शीतलाखेत से हल्द्वानी जा रही केमू बस में बैठी, युवती को अपने रिश्तेदारों के घर रामनगर जाना था। जब बस हल्द्वानी पहुंची तो सभी सवारियां उतरने लगी, फिर युवती ने कंडक्टर से रामनगर जाने के लिए बस के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे बस अड्डे तक छोड़ देगा। भरोसा करते हुए युवती बैठी रही लेकिन परिचालक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर उसे एक सुनसान सड़क पर ले गया और उसने बस रोककर युवती से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया साथ ही वह ड्राइवर को फोन करके बुलाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

जान जोखिम में डालकर चलती बस से कूदी युवती

युवती ने आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बस के सारे शीशे बंद होने की वजह से लड़की की चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं गई, जान जोखिम में डालकर युवती बस से कूद गई और फिर सीधे हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन पहुंची। यहाँ पहुंचकर उसने अपने पिता को फोन करके घटना की सारी बात बताई, फिर उसके पिता यहाँ पहुंचे और उसे लेकर चले गई। पुलिस में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है लेकिन पिता ने कहा वो जल्द ही इस घटना की रिपोर्ट लिखाएँगे और आरोप लगाया है कि परिचालक द्वारा पहले भी छेड़छाड़ का मामला आया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल