हल्द्वानी : लड़की के साथ दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने का किया प्रयास, जानें मामला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां लड़की के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया।

मुखानी के लालडांठ निवासी नावेद मलिक ने अमन बनकर लड़की को अपने जाल में फंसाया और फिर उनका शोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया यही नहीं आरोप है कि नशीली पदार्थ पिलाकर कॉलेज गर्ल का रेप करने के बाद निजी पलों का सेक्स वीडियो भी बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर

नावेद मलिक पहले से ही शादीशुदा है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

धर्म परिवर्तन करने को किया मजबूर

इस बार उसने युवती को अमन बनकर फंसाया और अपने घर बुलाकर दूध में नशीली दवा मिलाकर पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और धर्मान्तरण सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी

मिले जांच के आदेश

एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है की पूरे मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए गए है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो लोग भी इसमें शामिल होंगे। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, मुखानी थाना क्षेत्र से पूर्व में भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad