हल्द्वानी : एसटीएच के बाहर ठेली लगाने वाली महिला से बदसलूकी, अपने कपड़े उतारकर दुकान का सामान फेंका

खबर शेयर करें -

हल्‍द्वानी के रामपुर हाईवे पर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर चाय-पान का ठेली लगाने वाली महिला से कार सवारों ने बदसलूकी की।

युवकों ने महिला के सामने अपने कपड़े उतारकर दुकान का सामान फेंक दिया। जाते समय गोली मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नशे की हालत में उनकी दुकान पर पहुंचे सात-आठ युवक

सीएमटी कालोनी हल्द्वानी निवासी कमला पांडे ने पुलिस को बताया कि वह डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के आगे सड़क किनारे चाय-पान का ठेली लगाती है। 22 मार्च की देर रात साढ़े 12 बजे कार में सात-आठ युवक उनकी दुकान पर नशे की हालत में पहुंचे। युवकों ने सामान देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

पैसों की मांग करने लगे व विरोध करने पर गालीगलौज की

इसके बाद सारा सामान फेंकना शुरू कर दिया और पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज की। एक युवक ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि एक आरोपित का नाम राजा डसीला है, जो पूर्व सीएमटी कालोनी में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव

पूरी घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद

दूसरे का नाम धवल पाठक है। कार सवार युवकों ने जाते समय कल फिर आकर बंदूक से गोली मारने की धमकी दी। पूरी घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान

आरोपितों पर लूट, मारपीट, गालीगलौज व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपितों पर लूट, मारपीट, गालीगलौज व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad