हल्द्वानी : कलसिया नाले में बन रहा बेली ब्रिज मंगलवार शाम तीन बजे से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कलसिया नाले में बन रहा बेली ब्रिज मंगलवार शाम तीन बजे से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कलसिया पुल का निरीक्षण कर एनएच के अधिकारियों को रातभर युद्घस्तर में काम करने के निर्देश दिए।

सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एनएच अधिकारियों के साथ कलसिया पुल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि बेली ब्रिज कब तक यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात तक पुल यातायात के लिए खुलेगा। कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वह रात भर मौके पर रहकर काम कराएं और मंगलवार तीन बजे तक बेली ब्रिज का काम पूरा कर यातायात के लिए खोलें। कमिश्नर रावत ने कहा कि मंगलवार शाम तीन बजे तक कलसिया नाले में बनने वाला बेली ब्रिज हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
कलसिया पुल निर्माण की रात 12 बजे की फोटो भेजें।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को रात 12 बजे कलसिया पुल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट से इसकी फोटो रात में ही उनके व्हाट्सएप से भेजने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज