हल्द्वानी : ओखलकांडा क्षेत्र के पतलोट सड़क मार्ग में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : ओखलकांडा क्षेत्र के पतलोट सड़क मार्ग में एक बार फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और खनस्यू पुलिस मौके पर पहुंच गई है जहां  रेस्क्यू जारी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स पिकप गाड़ी संख्या यूके04 टीए 4243 हल्द्वानी से ओखलकांडा के पुटपुड़ी के लिए सवारी लेकर निकली थी जो कि खन्स्यू और पतलोट के बीच मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरा है। वाहन में करीब 10 सवारी बैठीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अंधेरा होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में देरी हो रही है मोके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजदू हैं जो पुलिस की मदद कर रहे हैं। वाहन सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरा है। वहीं चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंच गया है और मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई