हल्द्वानी : शराब, स्मैक व डोरेक्स का नशा ओर स्पंज बनी LLB के छात्र की हत्या का कारण

खबर शेयर करें -

बीते दिनों हल्द्वानी में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एलएलबी के छात्र की की लाश उसकी कार में ही मिली थी। इसकी सूचना छात्र की महिला मित्र ने पुलिस और परिजनों को दी थी।

एसपी हरबंस सिंह ने आज इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि करीब 150 कैमरों को खंगालने के बाद फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

घटना के सम्बन्ध में मयंक कन्याल से पूछताछ करने पर पता चला कि कमल रावत ही लास्ट तक पार्थ के साथ था। उसने ही पार्थ राज सिंह सामन्त की हत्या की है जो फरार चल रहा था। उसे (कमल रावत) 21 नवंबर-2023 को समय 4.30 बजे भाखड़ापुल के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

उसने (कमल रावत) पूछताछ में बताया कि वह और पार्थ राज सिंह सामन्त, सिद्धार्थ और मयंक कन्याल दोस्त हैं। वे सभी लोग शराब, स्मैक व डोरेक्स (मेडिकल नशा) आदि का नशा करते हैं। 31 अक्टूबर-2023 की शाम को वह मयंक कन्याल, सिद्धार्थ और पार्थ राज सिंह एक साथ थे। इसके बाद हम पार्थ राज सिंह सामन्त का फोन लेने तिकोनिया हल्द्वानी गये। उसके बाद हमने कई जगहों पर स्मैक, शराब व डोरेक्स का नशा किया फिर सिद्धार्थ उर्फ सैमुअल उर्फ सिद्ध को उसकी मोटरसाइकिल के पास छोड़ दिया। वह अपने घर चला गया। उसके बाद जब हम तीनों (कमल रावत, मंयक कन्याल, पार्थ राज सिंह सामन्त) को भूख लगी तो हम लोग पार्थ की कार से रोडवेज पहुंचे पर वहां की दुकानें बंद होने के कारण मुखानी चौराहे पर पहुंच कर चाय की दुकान में बन अण्डा, मैगी व लस्सी पी। जब उसके लिये मैगी आयी तो मजाक में मैंने (कमल रावत) उसकी मैगी में स्पंज डाल दिया, जिससे वह मुझे गाली देने लगा। जब नशे में मेरे हाथ से उसकी कार में लस्सी गिर गयी तो वह मुझसे कहने लगा, साले दिखाई नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई

यह क्या कर दिया? उसने मेरी वाली मैगी खायी और मैंने स्पंज रखी वाली मैगी खायी। इसके बाद हम तीनों कार से आर.के. टेंट हाउस वाली गली में वृन्दावन विहार खाली प्लाट में पहुंचे, जहां मंयक ने पार्थ को स्मैक की पुडिया दी और पार्थ ने उसे 500 रुपये दिये।

मंयक ने पार्थ को स्मैक पिलाई, उसके बाद मंयक ने कहा कि उसे सुबह ड्यूटी जाना है। वह यह कह कर घर चला गया। उसके जाने के बाद पार्थ ने मुझे (कमल रावत) गाली देते हुए कहा कि तुझे कहां छोड़ना है? वह गन्दी गन्दी गालियां देने लगा। मैं पार्थ को गाली ना देने के लिए बार बार कह रहा था, लेकिन पार्थ चुप नहीं हो रहा था और लगातार मां-बहन की गालियां देते जा रहा था। इस पर मुझे (कमल रावत) गुस्सा आ गया और मैंने उसका मुंह चुप कराने के लिये उसके नाक और मुंह को अपने हाथ से बंद कर दिया। इसके बाद भी वह मुझे लगातार गाली दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी

इस पर मेरा(कमल रावत) गुस्सा बढ़ गया और मैंने हाथ से उसका गला भी दबा दिया, जिससे वह शांत हो गया। मुझे लगा कि पार्थ नशे के कारण बेहोश हो गया या सो गया है फिर मैंने उसकी ड्राइविंग सीट को पूरा पीछे लिटाया और पार्थ के दोनों हाथ पकड़ कर ड्राइविंग सीट पर लिटा दिया। मैंने फिर से स्मैक पी। मुझे बहुत नशा हो गया था और मैं गाड़ी की अगली सीट पर सो गया। सुबह जब धूप मेरी आंखों पर पड़ी, तब मैं (कमल रावत) उठा और मैंने पार्थ को काफी हिलाया उठाया, लेकिन पार्थ ने कोई हरकत नहीं कि मुझे घबराहट होने लगी। मुझे समझ नहीं आ रहा था और मुझे पसीना आने लगा। मैंने अपने कपडे़ चेंज किये फिर मौका देखकर पार्थ का फोन कार में ही छोड़कर और कार के शीशे बंद कर अपने कपडे़ लेकर वहां से चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पार्थ की दोस्त आकांक्षा और मंयक का फोन आने पर मैंने (कमल रावत) पार्थ के साथ हुई घटना को छिपाते हुए उनसे कहा कि पार्थ ने मुझे घर छोड़ दिया था और चला गया था। दो-तीन दिन बाद मुझे पता चला कि पार्थ की मौत नशे के ओवर डोज से हुई है तो मैं निश्चिन्त हो गया, लेकिन जब मुझे पता चला कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पार्थ की हत्या होना आया है तो मैं (कमल रावत) डर गया और कल हरिद्वार भागने की फिराक में था। मैं पहले भी हरिद्वार में रह चुका हूँ। कमल रावत को नही पता था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है इसलिये वह अलग अलग साधनों से भाखड़ा पहुंचा था, लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जायेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad