हल्द्वानी : चेकिंग कर रहे सीपीयू पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, चालक फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : चेकिंग कर रहे सीपीयू कर्मी ने एक कार को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की। कार सवार ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और सीपीयू कर्मी को चपेट में लिया। सीपीयू कर्मी बुरी तरह घायल हो गया और घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। उसका पीछा भी किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर

एसटीएच स्थित कैंसर हॉस्पिटल चौराहे पर सीपीयू के कर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच रामपुर रोड की ओर जा रही एक संदिग्ध कार दिखी। सीपीयू कर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसे कार की चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से सीपीयू कर्मी का हाथ फट गया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार समेत भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर

इसकी सूचना सीपीयू कर्मियों ने स्थानीय चौकी व थाने को दी। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन तब तक कार चालक फरार हो गया। कार चालक टीपीनगर चौराहे से होते हुए ओपन यूनिवर्सिटी की ओर भागा। इसके बाद वो गलियों में घुसा और पुलिस की नजरों से ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन
Ad Ad Ad Ad